सतनाली। स्थानीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में एमएससी ज्योग्राफी द्वितीय वर्ष के छात्र लोकेश ने प्रथम स्थान, शतरंज खेल प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य जनरैल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।