हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से गांव मूसनोता में खदान के संबंध में पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन रिपोर्ट व पर्यावरण प्रबंधन योजना संक्षिप्त कार्यकारिणी रिपोर्ट पर लोक सुनवाई होगी। यह लोक सुनवाई 10 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के गांव मूसनोता में लगभग 80 हेक्टेयर जमीन खदान के लिए प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित खदान के संबंध में पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन रिपोर्ट व पर्यावरण प्रबंधन योजना के संबंध में संक्षिप्त कार्यकारिणी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। संवाद