फोटो संख्या:59 कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते लोक कला मंच पदाधिकारी व सदस्य।विज्ञप्ति
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। गढ़ी खुडाना पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच कार्यकारिणी की वीरवार को शहर के देवीलाल कॉलोनी स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बैठक की गई। बैठक के दौरान 24 जून को रात्रि 8 बजे गांव गढ़ी खुडाना स्थित आशु कवि पंडित गणपत राम स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। महाशय रविदत मांडोला ने बताया कि यह आयोजन हरियाणा कला परिषद, पंचकूला एवं पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित लख्मीचंद के पौत्र विष्णुदत्त कौशिक, सांगी बाबू दान सिंह चौहान, राजस्थान और हरियाणा के लोकप्रिय सांगी सुभाष परचारी अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच सचिव डॉ. मनोज गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा कला परिषद पंचकूला के उपाध्यक्ष महेश जोशी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव करेंगे। संवाद