फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र से उम्मीदवार को मिले लोकसभा का टिकट : अनिल

Sat, 09 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा महेंद्रगढ़ के पुस्तकालय भवन स्थित छात्रावास में हरियाणा युवा यादव महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल भगड़ाना व डॉ. राजबीर यादव ने बैठक की। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस से महेंद्रगढ़ जिले के सबसे बड़े और महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में संख्या बल में दूसरे स्थान पर आने वाले अहीर समाज के नेताओं के लिए लोकसभा टिकट की मांग की।
विज्ञापन

अनिल भगडाना ने कहा कि वर्ष 2007-08 में भारतीय परिसीमन आयोग ने हरियाणा की लोकसभा सीटों का पुनर्गठन किया। जिसमें फरीदाबाद लोकसभा सीट का विभाजन कर गुरूग्राम लोकसभा सीट बनाई गई जो पहले महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा होती थी। इसी प्रकार भिवानी और महेंद्रगढ़ को इकट्ठा करते हुए महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट बनाई जिसमें भिवानी जिले से पांच और महेंद्रगढ़ जिले की चार विधानसभा सीटें रखी गई।

एक दिसंबर 2016 को भिवानी और चरखी दादरी जिले अलग-अलग होने से इस लोकसभा क्षेत्र में शामिल हुए। मतदाता, क्षेत्रफल और विधान सभा सीटों के मामले में बड़ा जिला भिवानी छोटा रह गया जबकि दूसरे पायदान पर आने वाला महेंद्रगढ़ मतदाता एवं विधानसभा सीटों की संख्या के मामले में पूरे लोकसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा जिला बन गया। इसका लोकसभा सीटों के बंटवारे में भिवानी जिले के नेताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टियों की रणनीति पर पड़ना था। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों से जिले के सबसे बड़े यादव समाज के नेताओं के लिए टिकट की मांग की और कहा कि यदि पार्टियां यादव समाज के नेताओं को प्राथमिकता ना देकर जिले की किसी भी बिरादरी के ऐसे नेताओं को टिकट देती हैं जिनकी जनता में पैठ है और जो महेंद्रगढ़ जिले की समस्याओं को देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में उठाने में सक्षम है तो वे और उनके साथी इसका भी स्वागत करेंगे। उन्हें अबकी बार महेंद्रगढ़ जिले की जनता की भावना के अनुरूप ही दूसरे जिले के लोकसभा उम्मीदवार कतई मंजूर नहीं हैं। विधानसभा क्षेत्रों के मामले में देखा जाए तो पूरी लोकसभा क्षेत्र में महेंद्रगढ़ जिला अव्वल है जिसमें चार विधानसभा क्षेत्र हैं जबकि भिवानी तीन विधानसभा और दादरी दो विधानसभा क्षेत्रों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें