नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 7 जुलाई को नसीबपुर स्थित जिला जेल में लोक अदालत और कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक यादव ने बताया कि लोक अदालत में छोटे मामलों के अंडर ट्रायल की सुनवाई होगी और उनकी संभावित सजा भी तय की जाएगी। इस कैंप के संबंध में जिला सत्र एवं न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण कुमार सिंगल की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें एडवोकेट मांगेराम मेंबर के तौर पर मौजूद रहेंगे।