फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कारण बाइक पर दो लोग बैठे तो होगा चालान

विज्ञापन
एसएचओ ट्रैफिक राज कुमार लोगो समझते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉकडाउन-2 के दौरान पुलिस की सख्ती और बढ़ने वाली है। पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि बिना कारण बाइक पर दो लोग न बैठे। लॉकडाउन -2 के चलते ट्रैफिक पुलिस और अधिक सख्ती बरतेगी। बिना ठोस वजह बाइक पर दो सवारी मिले तो भी चालान होगा। लॉकडाउन दौरान पुलिस करीब 1700 वाहन चालकों का चालान कर चुकी है। जबकि, 200 वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है।  पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते जो लोग बिना वजह घर से कार और बाइक पर घुमते पाए गए उनका पुलिस चालान कर रही है। बिना वजह घर से बिना हेलमेट घुम रहे हैं, ऐसे लोगों का अब शहर में बच पाना मुश्किल है। नारनौल शहर में भी 10 जगहों पर पुलिस के नाके लगे हैं। नाकों से बिना हेलमेट बाइक सवार का निकलना मुश्किल है। अभी तक जिले में करीब 1700 वाहनों का चालान व 200 वाहन इंपाउंड किए जा चुके हैं। एसएचओ ट्रैफिक राज कुमार ने कहा कि लोग पुलिस का साथ दें। बिना वजह से सड़क पर न निकले। ऐसे लोगों का चालान करने से पुलिस पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि अब बाइक पर दो लोग मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को अभी समझा रही है। लेकिन, इसके बाद चालान किया जाएगा। इस साल लॉकडाउन से पहले महेंद्रगढ़ में कुल 115 मुकदमें सड़क हादसे के दर्ज हो चुके थे। लॉकडाउन में एक भी सड़क हादसा नहीं हुआ है, कोई केस भी दर्ज नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें