महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 की सफलता पूरे देश की सफलता है। इस आयोजन ने भारत को जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, उसे देखकर दुनिया चकित है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन ने केवल जनभागीदारी का अप्रतिम उदाहरण है वरन विविध विषयों जैसे समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षा, पर्यटन, विज्ञान में शोध के नए अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार में दिखाए गए सीधे प्रसारण को विश्वविद्यालय के 250 से अधिक शिक्षकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों व कर्मचारियों ने देखा। इस अवसर पर प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. दिनेश चहल आदि उपस्थित रहे।