फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नन्हे हाथों ने पिलाया शीतल जल

विज्ञापन
फोटो 6खोड़ में छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा जल पिलाते।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खोड़ गांव में ग्यारस माता मंदिर के समीप छोटे-छोटे बच्चों ने छबील लगाकर राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा जल पिलाया। भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सेवा भावना ने सभी का दिल जीत लिया। मंदिर के पुजारी जयपाल ने बताया कि अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस छबील में गांव के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। बच्चों ने सड़क किनारे स्टॉल लगाकर लोगों को रोक-रोककर शीतल जल वितरित किया। गर्मी में राहत मिलने पर राहगीरों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना को मजबूत करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें