फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण में शिव कथा सुनने से समस्त पापों का होता है विनाश : महंत दिनेशानंद

Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली।
विज्ञापन

श्रावण मास में भगवान शिव की महापुराण की कथा सुनने से मनुष्य के समस्त पापों का विनाश होता है। ताजपुरिया धर्मशाला में चल रही कथा के दौरान यह बात महंत स्वामी दिनेशानंद महाराज काकड़ौली ने कही। शनिवार को शिवमहापुराण कथा में एडवोकेट हेमंत शर्मा ने पहुंच कर महंत दिनेशानंद का आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण किया। लाला फकीरचंद ने बताया कि गत वीरवार से अटेली में शिव महापुराण की कथा का आयोजन शिव भक्तों की ओर से किया जा रहा है। महंत दिनेशानंद महाराज ने शिव महापुराण की कथा का वाचन करते हुए रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ बेल, पुष्प, एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी पाप, ताप को हर कर मनचाहा वरदान दे देते हैं। महंत दिनेशानंद महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष की भक्ति से व्यक्ति का यश कीर्ति संसार में बढ़ती चली जाती है। भगवान भक्ति से प्रसन्न होकर देव ओर असुरों को भी वरदान देते थे। इस मौके पर भक्त राधेश्याम सिंघल, हनुमान शर्मा, मथुरा प्रसाद, सुभाष गोयल, सियाराम गोयल, विष्णु शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, पवन जांगिड़, अशोक शर्मा, जसवंत सिंह, भोलूराम सरपंच, बाबूलाल, दुर्गा देवी, रेणु गोयल, शकुंतला देवी, तारा देवी, देवी सिंघल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें