महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक कैंप कार्यालय में क्षेत्र के 28 नागरिकों ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में एसडीएम के समक्ष अपनी शिकायतें रखी।
उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया। एसडीएम के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं में अधिकांश अवैध कब्जे, बिजली, पानी, पीपीपी व राजस्व सहित अन्य भी शामिल रहीं।
उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कैंप कार्यालय के दौरान मिली समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कैंप कार्यालय के दौरान मिली समस्याओं का निजी स्तर पर प्रयास कर समाधान करें। इसे अधीनस्थ अधिकारियों के सहारे न छोड़ें। समस्याओं के समाधान को लेकर स्वयं निगरानी रखें तथा लोगों से फीडबैक भी लेते रहें। इस मौके पर एसईपीओ कृष्णपाल, एसईपीओ प्रवीन कुमार, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, लोक निर्माण विभाग से एसडीओ कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, बिजली विभाग से हिमांशु जांगड़ा, श्रम विभाग से सुरेंद्र लांबा, आयुष विभाग से अनिल, अनीता सैनी व रवि तंवर, राकेश आदि मौजूद रहे।