फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सभी की सुनो...जिसकी नीति अच्छी लगे उसे चुनो

Fri, 27 Sep 2024 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- कनीना नगर  पालिका के नजदीक चुनावी चर्चा करते युवा--संवाद
विज्ञापन
कनीना। चुनाव नजदीक आते-आते हुक्का चौपाल पर बातचीत का माहौल बदल रहा है। अब कौन जीतेगा इसको लेकर ही चर्चा हो रही है। वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

हुक्का चौपाल में नेताओं को किस्सों को रोचक अंदाज में पेश किया जा रहा है। कौन कितने वोट से जीतेगा इसको लेकर भी शर्त लगाई जा रही है। लोगों ने कहा सभी की सुनो, जिसकी नीति अच्छी लगे उसे चुनो। कनीना के नगर पालिका के पास हुक्का चौपाल में बैठे सोनू, राकेश, कमल कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रताप ने कहा अब सारे प्रत्याशी बड़े-बड़े वायदे कर रहे हैं। इन प्रत्याशियों से सावधान रहने की जरूरत है। पांच अक्तूबर को समझदारी से काम लो। सभी प्रत्याशियों में उनकी अपने विधानसभा के प्रति योजना पूछो।
रोजगार सबसे पहला मुद्दा होना चाहिए। केवल सरकारी नौकरी से काम नहीं चलेगा। इसके लिए निजी क्षेत्र में भी विकल्प तलाशने होंगे, जिसके लिए यहां उद्योग लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने सभी पार्टियों की सरकार देख ली हैं। इन पार्टियों के काम करने का तरीका भी देख लिया है। अब तुलना करनी होगी। जो सबसे अच्छा साबित हो उसके वोट दें। चुनाव भले ही विधानसभा में भी राष्ट्रीय मुद्दों का प्रभाव रहेगा। केंद्र सरकार की नीतियों को भी देखना पड़ेगा। प्रदेश में किसने अच्छा काम किया इसको भी देखें। हमें हर प्रत्याशी की योग्यता का जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर सबसे अधिक प्रचार हो रहा है। इस चुनाव में कोई कुछ नहीं कह सकता। अब मतदाता समझदार हो गए हैं। किसको वोट डालेंगे जाहिर नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें