फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: पेट्रोल छिड़कर ठेके में लगाई आग; 12 लाख रुपये की शराब व अन्य सामान जलकर राख

Sat, 26 Aug 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के गांव बेरी में दो नकाबपोशों ने शराब के ठेके के अंदर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि नकाबपोशों ने ठेके का दरवाजा खटखटाया। सेल्समैन ने दरवाजा नहीं खोलने पर नकाबपोशों ने ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
ठेके का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव बेरी में शुक्रवार की रात को दो नकाबपोशों ने शराब के ठेके के अंदर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी जिससे ठेके के अंदर रखी शराब व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं अंदर सो रहे सेल्समैन ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ठेका संचालक ने बताया कि उसका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन


सेल्समैन ने भाग कर बचाई जान
गांव छाजियावास निवासी ठेका संचालक रूपेश ने बताया कि भांडोर नीची से एक किलोमीटर आगे बेरी के पास उसका शराब का ठेका है। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे दो नकाबपोश पैदल आए थे। इस दौरान सेल्समैन उत्तर प्रदेश निवासी गौरवपाल अंदर सो रहा था। तभी नकाबपोशों ने ठेका का दरवाजा खटखटाया। सेल्समैन ने दरवाजा नहीं खोलने पर नकाबपोशों ने ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी।

इससे ठेका के अंदर पंखे, फ्रीज, सीसीटीवी कैमरे, शराब की बोतलें जलकर राख हो गई। इससे उसको दस से 12 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। संचालक ने बताया कि सेलसमैन भाग कर अपनी जान बचाई है। सेल्समैन ने गांव जोनावास दूसरे ठेके पर जाकर फोन कर सूचना दी। इसके बाद उसने फायर बिग्रेड एवं 112 पर काॅल की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें