नारनौल। जीआरपी पुलिस ने जनशताब्दी एक्सप्रेस में कैनी में शराब बरामद की है। जीआरपी पुलिस ने नशीला पदार्थ की रोकथाम के लिए नारनौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद थी। इस दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस अजमेर से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला को जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। इस पर इंजन से दूसरी बोगी में चढ़कर पुलिस ने चेकिंग की तो डिब्बा के अंदर एक प्लास्टिक का थैला लावारिश हालत में मिला। इसके बारे में गाड़ी में बैठी सवारियों से पूछा गया तो किसी भी सवारी ने अपना होना नहीं बताया। इसके बाद थैला को चैक किया तो उसने एक कैनी प्लास्टिक वजनी की बरामद हुई। इससे खोलकर देखा तो उसमें शराब भरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।