नारनौल। किसान-मजदूरों के आह्वान पर भाजपा सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी के भारत बंद में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट व प्रधान जुगेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से कांग्रेस की नीतियों की तरह निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा को बढ़ा रही है। सरकार न्यूनतम वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय रोज नए कर्मचारी विरोधी व मजदूर विरोधी कानून बना कर जनवादी अधिकार छीनने का काम कर रही है। इसलिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल में शामिल होकर हड़ताल को कामयाब बनाएगी। इसके लिए कनीना से अशोक कुमार, सीहमा से विजय सिंह, अटेली से नरेश कुमार व अरविंद कुमार, नागल चौधरी से हनुमान व योगेश कुमार, निजामपुर से नरेंद्र व सुरेंद्र सिंह, नारनौल से सत्यवीर, ओमप्रकाश, महेंद्रगढ़ से कृष्ण कुमार व नाजूराम, सतनाली से जगदीश व अशोक कुमार आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।