फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई से ही होगी जीवन की उन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मोहल्ला महायचन में संचालित सात दिन के विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रात: कालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। छात्राओं ने यातायात संबंधी नियमों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाते हुए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उसके पश्चात छात्राओं ने मोहल्ला महायचन में स्थित सामुदायिक केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर साफ-सफाई की। कहा कि सफाई से ही जीवन की उन्नति होती है।
विज्ञापन

शाम के सत्र में महाविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष कविता रानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना संगठन की शुरुआत, संगठन की गतिविधियों, संगठन में शामिल होने फायदों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने संगठन के बैज में अंकित प्रत्येक चिह्न को शामिल करने के अभिप्राय से भी स्वयंसेविकाओं को परिचित कराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना आठ प्रहर मानवमात्र के लिए कार्य करने वाला संगठन है। संगीत विभागाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने गीत के माध्यम से मनुष्य जीवन अनमोल है तथा हंसते हुए जीवन जीने की सीख दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्रसिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण, नवीन कुमार, तीर्थराज शर्मा, बिजेंद्र कुमार सहित अनेक स्वयंसेविका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें