फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के अधिकतर मैदानी राज्यों में विशेषकर राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी जारी है। अप्रैल माह के पहले ही सप्ताह में गर्मी शिखर पर पहुंच गई है। वहीं सूर्य देव की तपती धूप और गर्मी ने आमजन का जीना बेहाल कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और ग्रीन हाउस इफेक्ट का प्रभाव वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साफ देखा जा रहा है। जिसकी वजह से मौसम चक्र में परिवर्तन जारी है। मार्च और अप्रैल के महीने में भीषण और असामान्य तापमान में बढ़ोतरी इसके साक्षात उदाहरण है। शुक्रवार को हरियाणा में पानीपत का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 42.2 डिग्री सेल्सियस और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भीषण और उमस भरी गर्मी से आमजन को जूझना पड़ सकता है। वर्तमान मौसम स्थितियां की वजह से मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर रेड, आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी असमान्य और विषम मौसम स्थितियां में आमजन जब बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें