फोटो 3लेफ्टिनेंट प्रवीण व डॉक्टर अनुज को सम्मानित करते समस्त ग्रामवासी। स्रोत संस्था
नारनौल। जैलाफ गांव में लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार व डॉ. अनुज के सम्मान में नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव की तरफ से दोनों बच्चों को सम्मानित किया। प्रवीण कुमार पुत्र जगमाल ने पहले ही प्रयास में एनडीए पास कर लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। अनुज पुत्र शीशराम ने नीट की परीक्षा पास कर पहले ही प्रयास में पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस में प्रवेश पाया है। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत कर्नल चंदगीराम ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच अमर सिंह, रामफल, कैलाश, श्री चंद महाशय ने शिरकत की। सरपंच समर सिंह ने कहा कि यह गांव के लिए एक गौरवान्वित करने वाली बात है। प्रवक्ता धर्म सिंह ने कहा कि यह परिवार, गांव व क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व और गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रोफेसर डाॅ. धर्मपाल, समाजसेवी छाजूराम, जीवन राम सरपंच, जगदीश, दाताराम, ताराचंद, गिरवर आदि उपस्थित थे। संवाद