फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुकुंदपुरा गांव में दिखा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को मार गिराया, गांव में लगाए गए पिंजरा

Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुकुंदपुरा गांव में जंगली जानवर दिखने से लोग दहशत में हैं। जंगली जानवर एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया और सुबह वह मरा हुआ मिला। इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दे दी गई है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू की और जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया हैं। वन्य प्राणी विभाग की माने तो यह जंगली जानवर तेंदुआ हो सकता है। टीम ने गांव व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मुकुंदपुरा गांव नारनौल शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर है। इस गांव के आसपास पहाड़ी क्षेत्र है। इसके चलते कई बार जंगली जानवर दिख जाते हैं। ग्रामीणों की माने तो रविवार रात को एक जंगली जानवर गांव के ही बलवंत के घर घुस गया। वहां भैंस व गाय बंधी हुई थी। इसके अलावा पालतू कुत्ता भी था। जैसे ही जंगली जानवर पशुओं के पास आने लगा तो कुत्ता भौंकने लगा। अगली सुबह कुत्ता कुछ दूरी पर मरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने पैरों के निशान देखे तो वह जंगली जानवर के मिले। यही नहीं ढाणी चिरागपुर के नजदीक भी कुछ ग्रामीणों ने रात को जंगली जानवर को देखा, जिसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद रात को ही जंगली जानवर ने ढाणी चिरागपुर के एक ग्रामीण की कुत्ते को शिकार बनाया। उसके शव के टुकडे़ भी मिले हैं। वहीं बुधवार को वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक चरण सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। गांव में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि गांव में सर्च अभियान चलाया गया है। यह जंगली जानवर तेंदुआ हो सकता है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें