फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अकबरपुर स्कूल में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 01गांव अकबरपुर ​स्थित विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवम नशा मुक्ति पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
नारनौल। अकबरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रवक्ता आशा शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नारनौल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप प्रवक्ता एवं ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. संजय शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजय शर्मा ने की। इस व्याख्यान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करना और नशा मुक्ति के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा के महत्व को समझना और उसके नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिवर्ष सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके न केवल हम अपनी जान की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। प्राचार्य विजय शर्मा ने कहा नशा और दुर्घटना दोनों एक दूसरे के पूरक है। नशे में चूर वाहन चालक द्वारा दुर्घटनाओं को अंजाम देना बहुत संभव है। कार्यक्रम में कंप्यूटर महेंद्र यादव, सुभाष चंद्र लिपिक, रोहतास कुमार और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें