फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को जागरूक करते प्रवक्ता सोमब
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा, प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि एड्स जैसी गंभीर समस्या के प्रति सजग रहने, समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि युवाओं को सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही इस महामारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। संवाद