फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड

Fri, 26 Feb 2016 11:44 PM IST
नारनाैल ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। जाट आंदोलन के दौरान हुई अराजकता और लूटपाट के विरोध में शुक्रवार को अटेली तहसील परिसर में वर्क सस्पेंड रखकर अपनी नाराजगी जताई। हालांकि तहसील अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में मौजूद रहे, मगर परिसर में उपस्थित वकील, वसीका नवीस, स्टांप वेंडर, नोटरी और अन्य दस्तावेज बेचने वाले लोगों ने वर्क सस्पेंड रखा। ऐसे हालातों में तहसील कार्यालय में पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। नरेंद्र एडवोकेट का कहना है कि जाट आरक्षण के नाम पर आम आदमी को जमकर लूटा  गया है। इस लूटपाट को अंजाम देने वाले लोगों से ही नुकसान की भरपाई करवाई जाए और लूटपाट में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। एडवोकेट कुलदीप ने कहा कि जाट नेताओं और आंदोलनकारियों ने प्रदेश को लूटकर आग के हवाले कर दिया और बहन-बेटियों की इज्जत को तार-तार कर दिया। वर्क सस्पेंड के दौरान एडवोकेट विजय कौशिक, दिनेश शर्मा, उमेश एडवोकेट, शिवहरी भारद्वाज, स्टांप वेंडर लालसिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें