फोटो 24 भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए। संवाद
नारनौल। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने हनुमान जी के भंडारे का आयोजन किया। देशी घी से निर्मित भंडारे में आमजन सहित न्यायाधीश व वकीलों ने प्रसाद ग्रहण किया। एडवोकेट निर्मल ने बताया कि हर साल की भांति न्यायिक परिसर में इस बार भी हनुमान जी के भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में देशी घी से दाल बाटी चूरमा व गट्टे की सब्जी का प्रसाद तैयार किया गया। संवाद