फोटो 3 एडवोकेट मिन्दरजीत यादव की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते नारनौल के अधिवक्ता।स्रोत: प्र
नारनौल। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में एडवोकेट मिन्दरजीत यादव को मिली ऐतिहासिक जीत पर नारनौल बार के सदस्यों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। मिन्दरजीत यादव ने नारनौल बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं विशेषरूप से युवा साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी सभी लंबित मांगों को जल्दी ही पूरा करवाया जाएगा। अधिवक्ता सजीत यादव ने बताया कि मिन्दरजीत यादव जल्द ही नारनौल बार का व्यक्तिगत रूप से दौरा करके सहयोग के लिए आभार प्रकट करेंगे।