फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ में बीएसएफ के जवान विक्रम सिंह को दी अंतिम विदाई

Sat, 22 Apr 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ निवासी 35 वर्षीय बीएसएफ में कार्यरत सिपाही विक्रम सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को जवान विक्रम सिंह के पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया। बीएसएफ टुकड़ी के इंचार्ज एएसआई महेंद्रपाल के नेतृत्व में पहुंची बीएसएफ टुकड़ी के सैनिकों व हरियाणा पुलिस के एसआई राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में सलामी देकर सैनिक सम्मान के साथ गांव के रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब में जलालाबाद में कार्यरत बीएसएफ जवान विक्रम सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहा था। जवान दिसंबर 2022 से पार्क हॉस्पिटल गुरुग्राम में भर्ती था जिसका वीरवार की शाम साढ़े 5 बजे निधन हो गया था। उसके पार्थिव शरीर को उसके 11 वर्षीय बेटे दीपांशु ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम संस्कार में सूरत सिंह, राजसिंह, पूर्व सरपंच विजय, महावीर नंबरदार, पूर्व पंच रणबीर, राकेश, बलबीर मास्टर, नित्यानंद मास्टर, सत्यवान, रोहित फोजी, पूर्व पंच लालाराम, सतबीर, महावीर ककराला, सुदेश कुमार सहित गांव के अनेक लोग व रिश्तेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें