फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि आज

Wed, 31 Jan 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) पीजी 2024 के माध्यम से दाखिले हो रहे हैं। सीयूईटी पीजी 2024 के तहत दाखिले के लिए गत 26 दिसंबर से जारी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के अध्ययन, शोध, नवाचार व कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी व उनके अभिभावक विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सीयूईटी-2024 के नोडल ऑफिसर डॉ. केशव सिंह रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन 31 जनवरी निर्धारित है। विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 के अंतर्गत स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय के 8 स्कूलों के विभिन्न विभागों में 41 डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम अध्ययन हेतु उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व इससे संबंधित विस्तृत जानकारी हकेवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें