महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय की चाणक्य सोसाइटी और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता और आर्थिक विकास विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष छात्र महेश द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र लविश तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में उद्यमिता आर्थिक विकास की आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमारी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संवाद