फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में ढोसी पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन के नहीं कोई इंतजाम

Mon, 17 Jul 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में सुबह से ही ढोसी पर जाने को लेकर श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। पहाड़ पर श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हुई थी। पहाड़ पर चढ़ने को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ढोसी पहुंचे श्रद्धालुओं ने चन्दरकूप पर स्नान किया और सुबह से भजन चलते रहे।
विज्ञापन
पहाड़ पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में ऐतिहासिक धार्मिक स्थल च्यवन ऋषि की तपोस्थली ढ़ोसी पर्वत तथा बाबा रामेश्वर दास की तपोस्थली शिवकुंड धाम पर आज सोमावती अमावस्या पर लग रहे विशाल मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। इस कारण नारनौल से कुलताजपुर व थाना गांव तक रास्ते में भारी जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन


पहाड़ पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन
सुबह से ही ढोसी पर जाने को लेकर श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। पहाड़ पर श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हुई थी। पहाड़ पर चढ़ने को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ढोसी पहुंचे श्रद्धालुओं ने चन्दरकूप पर स्नान किया और सुबह से भजन चलते रहे।

लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
ढोसी पर कई सालों के बाद सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। हरियाणा व राजस्थान से काफ़ी श्रद्धालु ढोसी पहुंचे।

प्रशासन की व्यवस्था पड़ी कम
जिला प्रशासन ने ढोसी पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किया हुए थे, लेकिन यह व्यवस्था कम पड़ गई। श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की भी हुई। लोगों कों वापस उतारने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें