फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. सुधा की नियुक्ति पर बांटे लड्डू, समर्थकों ने मनाई खुशी

विज्ञापन
फोटो नंबर-05डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने पर लड्डू बांटते भाजपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा ने अपने निवास स्थान पर लड्डू बांटकर प्रसन्नता जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राकेश शर्मा ने कहा कि डॉ. सुधा यादव का राजनीतिक सफर संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का उदाहरण है। उन्होंने 1999 में भाजपा के टिकट पर महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व किया था। महावीर चौक पर भी समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान नरेंद्र सैनी, बिशन सैनी, रोहतास सैनी, अजय शर्मा, मोहनलाल शर्मा, लालू सैनी और भगत सिंह सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें