फोटो 12स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में जीत पर आपस में लड्डू खिलाते हुए कार्यकर्ता।स
मंडी अटेली। रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरमैन विनीता पीपल व धारुहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन सत्यनारायण की जीत पर अटेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अटेली स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लड्डू बांटे और एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर वार्ड पार्षद अंशुल गोयल, कर्मवीर खींची, राजपाल के अलावा अन्य मौजूद थे। संवाद