फोटो नंबर-15भाजपा की जीत पर अटेली में खुशी का इजहार करते कार्यकर्ता। संवाद
मंडी अटेली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह के कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशी जताई गई।
इस मौके पर पर्यवेक्षक महेश चौहान ने बताया कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। झूठे वादों को दिल्ली के लोगों ने नकारा और भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को अपनाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की ताकत का नतीजा है। इस मौके पर जिला प्रधान दयाराम यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, सुरेश शर्मा, सचिन राव कलवाड़ी, सुगन चंद सैनी,अजीत सिंह कलवाड़ी, अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे। संवाद