फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छत से गिरने से मजदूर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल बस स्टैंड के सामने गोशाला मार्केट रोड पर बने एक भवन की छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। बुधवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 3 बजे मजदूरी का कार्य करने वाला व्यक्ति सोने के लिए एक भवन की छत पर गया था। अचानक नियंत्रण नहीं रहने के कारण वह छत से नीचे गिर गया। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें