आटा मिल में काम करने वाला चंदपुरा, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश निवासी 19 वर्षीय राजबहादुर ने मंगलवार की रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने अनुसार राजबहादुर काफी दिनों से यहां पर अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था। वह श्री श्याम फूड इंडस्ट्रीज में काम करता था। राजबहादुर मानसिक रूप से परेशान था जिसकी वजह से मंगलवार रात में मिल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह साथियों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद