कनीना। गांव रामबास निवासी सत्यवान के परिवार में नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे घर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। नवजात कन्या काशवी के पिता का नाम सुधीर कुमार और माता का नाम सोनी देवी ने बताया कि समाज में लड़का और लड़की में कोई भेद नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर खंड समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव, वेद प्रकाश नंबरदार, श्रीराम, सतीश, बस्तीराम सहित परिजन व रिश्तेदार मौजूद रहे। संवाद