पर्यवेक्षक के साथ नवनियुक्त कार्यकारिणी।
नारनौल। जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर में सीएडब्ल्यूएस की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कृष्ण कुमार को प्रधान चुना गया। सुरेश राजपूत ने बताया कि रविवार को जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर में राज्य कार्यकारिणी के आदेश की पालना में सुनील भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले पर्यवेक्षक वीर कुमार रेवाड़ी व सह पर्यवक्षक संदीप दादरी की उपस्थिति में दिनेश कुमार पूर्व प्रधान के अनुमोदन पर जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद राज्य पर्यवेक्षकों की ओर से बैठक को आगे बढ़ाते हुए सभी के सामने जिला कार्यकारिणी के बनाने का आह्वान किया गया। इसमें कृष्ण कुमार लिपिक डीईओ ऑफिस नारनौल को प्रधान, पिंकी यादव लिपिक पब्लिक हेल्थ को जिला सचिव, अजय यादव को उप प्रधान व लोकेश को कैशियर के पद पर नियुक्त किया गया।