फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणवी लोकगीतों से कृष्णा आर्या ने जगाया राष्ट्रप्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से सीनेट हाल में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नारनौल की लोकगीतकार डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने हरियाणवी लोकगीतों के माध्यम से राष्ट्रीयता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने देशभक्ति से जुड़े कई लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। संगोष्ठी में साहित्य अकादमी अध्यक्ष माधव कौशिक, प्रो. लालचंद गुप्त और प्रो. सोमनाथ सचदेवा मौजूद रहे। डॉ. आर्या को हरियाणवी लोक संस्कृति को देश-विदेश में बढ़ावा देने और श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें