फोटो संख्या:80- सैनी सभा में आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में पंजीकरण करवाते मरीज--स
महेंद्रगढ़। सैनी सभा में बुधवार को घुटना प्रत्यारोपण और जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल सैनी ने किया। यह शिविर सैनी क्षेत्रीय सभा और भारत विकास परिषद की ओर से निजी अस्पताल जयपुर के सहयोग से लगाया गया। डॉ. संदीप यादव ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मरीजों को घुटने की समस्याओं, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते सावधानी रखने से घुटना प्रत्यारोपण से बचा जा सकता है। शिविर में 189 मरीजों की बीपी, शुगर और बीएमडी सहित जांचें निशुल्क की गईं। भारत विकास परिषद और सैनी सभा के पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। अंत में डॉ. संदीप यादव व उनकी टीम को सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया। संवाद