फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में कार्य कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाणी कुम्हारान निवासी 23 वर्षीय किसान की खेत में लाइन बदलते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता गांव ढ़ाणी कुम्हारान (सतनाली) ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है उसके तीन लड़के हैं। तीनों ही अविवाहित हैं। उसका बड़ा लड़का श्याम सुंदर सोमवार शाम को 7 बजे के लगभग खेत में फव्वारा लाइन बदलने लिए गया था। जब वह फव्वारा की लाइन बदल रहा था तब अंधरे और धूंध होने के कारण फव्वारा पाइप बिजली की लाइन से टच हो गया। इस दौरान उसकी करंट लगने से मौत हो गई। जब वह रात को घर नहीं आया तो उसने खेत में जाकर देखा तो वह बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। रात को उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता हवा सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोटस्मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें