फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण कर दुकान में बंद कर पीटा, पुलिस ने छुड़वाया

Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल।

नारनौल के एक व्यक्ति ने अपहरण कर जान से मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को छुड़वाया। घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला बावड़ीपुर निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल की दुकान पर कार्य करता है। उसके पास करीब 4-5 वर्ष पहले हर्ष गोयल आया, उसने मोबाइल का कार्य साथ मिलकर करने के लिए कहा, क्योंकि वह पहले एक-दो बार अपना मोबाइल ठीक करवा चुका था। इसके साथ छह माह तक साथ कार्य किया। इसके बाद कुछ मनमुटाव होने पर हर्ष गोयल के पिता ने उसका व हर्ष का हिसाब कर दोनों को अलग-अलग कर दिया था। लगभग दो वर्ष बाद हर्ष गोयल ने एक दिन उसे रास्ते में रोका और कहा कि वह अपने पिता के हिसाब को नहीं मानता है। वह 50 हजार रुपये दे नहीं तो इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अगस्त की शाम को वह महाबीर चौक से कुछ सामान ले रहा था, उस समय हर्ष गोयल ने उसकी गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। उसने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उसने गाली दी व मारपीट करने लगा। इसके बाद एक दुकान में लेकर गए, जहां हर्ष व अन्य ने मारपीट की। इस दौरान अरुण के पास उसकी पत्नी का फोन आया तो उसने बताया कि महाबीर चौक पर एक दुकान के अंदर उठा कर ले आए। इतना कहते ही हर्ष गोयल ने उसका फोन छिन कर जमीन पर दे मारा, जो टूट गया। दुकान बंद कर हर्ष सहित अन्य व्यक्तियों ने मारपीट की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें