फोटो संख्या:66- देवयानी स्कूल में हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुकाबले करवाते कोच--स्रोत- संस्थान
महेंद्रगढ़। देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल में आयोजित जिलास्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में हेरिटेज स्कूल ने यूरो इंटरनेशनल स्कूल को हराया। देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल ने आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल कनीना को मात दी। फाइनल में देवयानी इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि हेरिटेज स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में राजकीय स्कूल खुडाना ने एमआर मित्रपुरा को हराया। आरआरसीएम कनीना ने भी एमआर मित्रपुरा को हराया। आरपीएस इंटरनेशनल कनीना ने राजकीय स्कूल खुडाना को हराया। वर्षा के कारण अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले स्थगित हो गए। ये मुकाबले अब सोमवार को करवाए जाएंगे।