फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा प्रकरण: मांग पूरी न होने तक चलेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका और प्रशासन की ओर से दुकानें तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना 30वें और सांकेतिक भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। दुकानदारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुमित सैनी और इंद्रजीत रहे। दुकानदारों ने कहा कि भीषण गर्मी में न्याय पाने के लिए दुकानदार एक माह से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार व प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली गई। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन या तो शीघ्र समाधान करे अन्यथा वे आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर अब ठोस कार्रवाई करेंगे। धरने पर दुकानदारों को समर्थन देने पहुंचीं आप नेत्री डॉ. राजसुनेश यादव ने कहा कि दुकानदारों की दुकानें तोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक माह से दुकानदार धरने व भूूख हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को दुकानदार बच्चों के साथ धरने पर बैठे थे। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की उनकी दुकानों के लिए स्थायी जगह दे।
सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि बिना नोटिस दिए ही दुकानें तोड़ दी गई। 25 से 30 साल से रोजी रोटी का काम चला रहे अनेक दुकानदार इससे बेघर हो गए। जितनी भी दुकानें तोड़ी गई है सभी दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए। शहर में जगह देकर उनकी दुकानें सात दिन के दौरान स्थापित की जाएं ताकि वो अपना रोजगार चला सके। ऐसा नहीं होता है तो शहर के सभी दुकानदारों के साथ मिलकर वो खुद उनकी दुकानें पुरानी जगह स्थापित करवाएंगे।
विज्ञापन

इन्होंने दिया अपना समर्थन
मंगलवार को हरिभगवान, इंद्र सहिं बोहरा, डॉ. राज सुनेश यादव, बीना राजपूत, विक्रम शर्मा, राजेश देवी, मन्नू शर्मा, सुनिता राजपूत, सोनू वर्मा, सुधीर दिवान, गोपेश मेहत्ता, कृष्ण यादव चेयरमैन सहित अनेक संगठनों एवं पार्टियों से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें