फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शरद पूर्णिमा पर्व को लेकर शहर के मंदिरों में बनाई खीर

विज्ञापन
फोटो नंबर-04शरद पू​र्णिमा की रात प्राचीन हनुमान मंदिर में खीर बनाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शरद पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बुधवार रात शहर के सभी मंदिरों में खीर का प्रसाद बनाया गया। शहर के मंदिरों में शरद पूर्णिमा बुधवार रात को ही मनाई। मंदिरों में रात को चांद की रोशनी में खीर का प्रसाद तैयार किया गया। इसके बाद चांद की रोशनी में उसे 12 बजे तक रखकर आरती के पश्चात लोगों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि बुधवार रात 8 बजकर 40 मिनट से पूर्णिमा शुरू हो गई थी और इस समय रात को चांद 16 कला संपूर्ण था। वहीं, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मोहल्ला खड़खड़ी के श्री लक्ष्मी नारायण में गीता पाठ एवं श्री राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। रजनी गर्ग ने अठादस गीता पाठ से गीता जी की महिमा का गुणगान किया। संजय गोयल ने श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान एवं कृष्ण- सुदामा की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। अंत में रात 12 बजे आरती के पश्चात खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें