फोटो नंबर-10अपने परिजनों के साथ लेफ्टिनेंट बनीं बेटी विशेष यादव । स्रोत: स्वयं
नारनौल। गांव खेड़ा की बेटी विशेष यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के तहत कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्रदान किया गया है। विशेष यादव गुलजारीलाल और भगवानी देवी की पौत्री हैं। उन्होंने लगातार चार वर्षों तक कठोर, अनुशासित और समर्पित प्रशिक्षण पूरा कर यह मुकाम हासिल किया। पिता गजराज सिंह, माता सरदीप कुमारी सहित चाचा रविंद्र कुमार, चाची सरिता यादव, भाई जयवीर सिंह और भाभी पारुल यादव ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद