हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे विभाग ने खाटूधाम मेले के लिए श्याम भक्तों के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें 16 मार्च से 21 मार्च तक रेवाड़ी से रींगस और रींगस से रेवाड़ी के लिए चलेंगी।
नारनौल स्टेशन अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि खाटूधाम मेले में जाने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। जोकि 16 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन से रात्रि 9 बजकर 25 मिनट पर चलकर रात 10 बजकर 23 मिनट पर नारनौल स्टेशन और 12 बजकर 45 मिनट पर यह ट्रेन रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन रींगस से रात को 1 बजकर 40 मिनट पर चलकर 3 बजकर 15 मिनट पर नारनौल और सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसके अलावा एक ट्रेन हिसार से नारनौल वाया रींगस भी चलाई गई। यह ट्रेन 17 से 20 मार्च तक चलेगी, जोकि हिसार स्टेशन से सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर चलकर 11 बजकर 40 मिनट पर नारनौल तथा दोपहर दो बजे रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी। यही
ट्रेन वापसी के लिए सायं 4 बजे रींगस से चलकर 5 बजकर 38 मिनट पर नारनौल तथा 10 बजकर 15 मिनट पर हिसार पहुंचेेगी। वहीं खाटूधाम मेले के दिन 18 मार्च को रेवाड़ी-नारनौल-फुलेरा ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जोकि दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी से चलकर 2 बजकर 06 मिनट पर नारनौल तथा सायं 5 बजकर 25 मिनट पर फुलेरा स्टेशन पर पहुंचेगी। यही टे्रन वापिस फुलेरा से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर चलकर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर नारनौल और 11 बजकर 45 मिनट पर रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।