फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खातौद निवासी मुकेश कुमार का उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए चयन

Thu, 01 Feb 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
मुकेश कुमार।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खातौद निवासी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान है मुकेश कुमार का राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक शृंखला पुरस्कार-2023 प्रदान करने का अनुमोदन किया है। देशभर से 31 लोगों को तीन वर्गों में जीवन रक्षा पदक सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति की ओर से अनुमोदन किया है। इनमें से जिले के गांव खातौद निवासी मुकेश कुमार का उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए चयन किया गया है। अब जल्द ही राष्ट्रपति की ओर से मुकेश कुमार को यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

गत 9 सितंबर 2022 को गांव झगड़ोली की नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 15 बच्चे डूब गए थे, जिनमें से मुकेश कुमार ने 11 बच्चों को नहर से बाहर निकालकर उनका जीवन बचाया था। इस हादसे में महेंद्रगढ़ के मोहल्ला ढाणी निवासी चार युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के समय 20 से अधिक छोटे बच्चे व युवक गणपति जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में उतर गए थे। इसके बाद नहर अधिक गहरी होने के कारण अचानक अफरा तफरी मच गई थी। इसी दौरान गांव खातौद निवासी मुकेश कुमार रेवाड़ी में उपचाराधीन अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। बिना देरी किए नहर में कूदे और 11 बच्चों को बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें