फोटो 13 सर्टिफिकेट के साथ केतन यादव। स्वयं
नारनौल। गांव नीरपुर निवासी केतन यादव को 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में क्रिएटिव माइंडस ऑफ टुमारो में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। केतन यादव देशभर से चुने गए 100 युवा क्रिएटिव माइंडस ऑफ टुमारो में स्थान बनाने में सफल रहे। उन्हें गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में स्टाइलिंग और कॉस्टयूम वर्ग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया था। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय व एनएफडीसी द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के फैशन एंड लाइफस्टाइल डिजाइन डिपार्टमेंट के पूर्व छात्र केतन यादव ने बताया कि कॉस्टयूम डिजाइन वर्ग में देशभर से केवल दो युवाओं का चयन किया गया था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पूरे परिवार को देते हुए बताया कि उनके परिवार ने उसे इस क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।