फोटो 14दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए खंड संसाधन संयोजक।संवाद
सिहमा। खंड सिहमा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरोली अहीर में जल जागरूकता और जल गुणवत्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षिका सुमन देवी ने की। खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता व दृश्य श्रव्य माध्यम से जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल कनेक्शन को नालियों से बाहर रखना चाहिए, ताकि दूषित जल से बचा जा सके। इस मौके पर शिक्षिका सुमन, सुरेश, निर्मला, मीना, पूनम, संतोष, सरोज, मोनिका, अनीता आदि मौजूद रहे। संवाद