फोटो संख्या:64-गांव स्याना में भ्रूण लिंग जांच नहीं कराने शपथ दिलवाती चिकित्सक डॉ. प्रभा यादव -
कनीना। गांव स्याना की चौपाल में शनिवार को लिंगानुपात में सुधार करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की चिकित्सक स्वास्थ्य डॉ. प्रभा यादव ने भ्रूण हत्या को रोकने और लिंग जांच नहीं कराने तथा बिगड़ते परिवेश पर महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मिलकर कार्य करने से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी अपने आसपास लिंग जांच करने वालों पर नजर रखें। स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई। संवाद