फोटो 3केबीसी प्रतिभागी सचिन अग्रवाल को सम्मानित करते नीडी हेल्प ग्रुप के सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। सामाजिक संस्था नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल की मुहिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा सचिन अग्रवाल गोल्ड मेडलिस्ट एवं केबीसी प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। वही संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने बताया कि संस्था की मुहिम के अंतर्गत कई लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। कुणाल शुक्ला, नवीन हरियाणवी एवं राकेश यादव ने बताया कि इस कड़ी को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दुलीचंद शर्मा प्रधान वरिष्ठ नागरिक संगठन, पूनम फौजदार रहे। संवाद