कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद थाना
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में मंगलवार को 43 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस मिले हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 512 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 278 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 233 केस अभी भी एक्टिव हैं। 43 केस में कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस नारनौल के काठमंडी से आए हैं। यहां पर लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर 19 केस मंगलवार को फिर आए हैं। यह जिले में सबसे हॉट स्पाट बन गया है। वहीं 13 जुलाई तक 76747 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 45014 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 9807 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 654 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। नए कोरोना संक्रमित केस नारनौल काठमंडी : 19 नारनौल नई मंडी : 01 ओल्ड आफिसर कालोनी : 3 नसीबपुर जेल : 1 तोबड़ा : 2 अटेली : 2 गुवानी : 1 कालबा : 1 मौरूंड : 2 छापड़ा बीबीपुर : 1 कोरियावास : 2 दौचाना : 1 बलाहाकलां :1 महेंद्रगढ़ : 1 बसई : 1 बवाना : 1 कनीना : 1 गुढा : 1 गाहडा : 1।