फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 3.60 करोड़ के मालिक है कंवर सिंह यादव, दो बैंकों में 73 हजार 966 रुपये जमा

Fri, 13 Sep 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे कंवर सिंह खातौद के पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके दो बैंक खातों में 77 हजार 966 रुपये जमा है। 8 लाख 51 हजार रुपये के आभूषण भी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबित 2019-20 वित्तीय वर्ष में कुल 3. 68 रुपये आयकर के रूप में भी जमा कराए हैं। वहीं 2020-2021 में 2.19 लाख, 2021-22 में 8.28 लाख, 2022-23 में 9. 11 लाख तथा 2023-24 में 9.32 लाख रुपये आयकर के रूप में जमा कराए हैं। वहीं उनके पास 1.70 लाख रुपये की नकदी सहित कुल 3.60 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति दर्शाई है। वहीं कंवर सिंह यादव पर 1.99 करोड़ रुपये की देनदारी भी विभिन्न लोन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें